राजाराम / म्योरपुर
सोनभद्र म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत कस्बा स्थित बिरला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक हुई बैठक की अध्यक्षता दुद्धी विधानसभा अध्यक्ष अवध नारायण यादव ने की इसमें मतदाताओं के नाम जोड़ने में कार्यकर्ताओं की मदद व घर तक जाने काआह्वान किया गया जहां मुख्य अतिथि व्यास जी जिला अध्यक्ष चुनाव निहोर यादव और पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव ने एस आई आर (स्पेशल इनरोलमेंट रिवीजन) केकर पर विस्तार से चर्चा की गई उन्होंने कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी मतदाता सूची में नाम जोड़ने से न छूटे और यदि कोई समस्या आती है तो उनकी मदद की जाए।

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने औरि जनता की समस्याओं को दूर करने पर भी काफी जोर दिया गया पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव ने विशेष रूप से बताया कि ब्लॉक के आदिवासी बहुमूल्य क्षेत्र में एस आई आर फॉर्म भरने को लेकर जागरूकता कम है ऐसे कार्यकर्ताओं की भूमिका औरमहत्व पूर्ण हो जाती है इस अवसर पर प्रेमचंद यादव, केदारनाथ यादव, बुद्ध नारायण यादव, महीपत, अनवर अली सहित तमाम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।











