लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: राख फिलिंग से पेड़ काट कर किए जा रहे दफन, बिना वन मार्ग प्रतिकर शुल्क लिए चल रहे हाइवा

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

विजय सोनी/बीजपुर

बीजपुर(सोनभद्र)। स्थानीय वन रेंज क्षेत्र के जरहा के सिरसोती चेक पोस्ट के पास एनटीपीसी के राख बंधे से राख डंपिंग और राख फिलिंग का कार्य चर्चा का विषय बना हुआ है।ग्रामीणों का आरोप है कि राख परिवहन के दौरान पोकलेन मशीन से बड़े बड़े हरे भरे पेडों को काट कर जमींदोज कर दिया गया।इतना ही नही काटे गए पेड़ों को राख के नीचे दफन कर जंगल का नामो निशान मिटाया जा रहा है।

बताया जाता है कि क्षेत्रीय वन दरोगा और ठेकेदार की मिली भगत से चेक पोस्ट पर वन प्रतिकर मार्ग शुल्क न कटा कर हजारों रुपए प्रतिदिन सरकार को राजस्व का चुना लगाया जा रहा है।वन विभाग और प्रबन्धन के अधिकारियों को यह सब जानकारी है या नही लेकिन ठेकेदार और वन दरोगा सहित कर्मियों की बल्ले बल्ले है।

सूत्रों पर भरोसा करें तो मिली भगत से यह तांडव लगभग एक महीने से जारी है।इस बाबत डीएफओ रेनुकोट कमल कुमार से फोन पर जानकारी चाही गयी लेकिन उन्हों ने फोन उठाना उचित नही समझा इस लिए वन विभाग का पक्ष नही मिल पाया।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment