लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: सीआरआई मोटर एवं सबमर्सिबल सर्विस सेंटर का हुआ धूमधाम से उद्घाटन

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

रामबाबू/दुध्दी

दुद्धी सोनभद्र। कस्बे के वार्ड संख्या 7 रामनगर रेलवे गेट के निकट चतुर्वेदी इलेक्ट्रिकल्स वर्क्स में बुधवार को सीआरआई मोटर एवं सबमर्सिबल सर्विस सेंटर का धूमधाम से उद्घाटन हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने मुख्य अतिथि के रूप में रिबन काटकर सेंटर का शुभारंभ किया।


सेंटर के स्वामियों विरेंद्र चतुर्वेदी और राहुल चतुर्वेदी ने बताया कि यह सीआरआई, टेक्समो, बेदिया तथा वरुणा ब्रांड्स का अधिकृत सर्विस केंद्र है। यहां सिंगल फेज, थ्री फेज मोटरों, सबमर्सिबल पंपों के साथ ही डीसी सबमर्सिबल का बाइंडिंग कार्य किया जाएगा। सीआरआई सर्विस हेड प्रदीप, निशांत और आकाश सेवाओं का संचालन करेंगे।


सर्विस हेड प्रदीप ने बताया कि लोगों को अच्छी और बेहतर सर्विस दिया जाएगा। इसके साथ नए टूल्स भी उपलब्ध सर्विस सेंटर पर रहेंगे। सेंटर से कस्बे और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को मोटर मरम्मत की सुविधा घर द्वार पर मिलेगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। अध्यक्ष कमलेश मोहन ने उद्घाटन पर बधाई देते हुए सेंटर के सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment