लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: निषाद कल्याण सभा रेणुकूट का हुआ गठन, निषाद समाज की एकता की दिशा में ऐतिहासिक पहल

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय


रेणुकूट(सोनभद्र)। स्थानिक क्षेत्र में निषाद समाज को संगठित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए निषाद कल्याण सभा रेणुकूट का विधिवत गठन किया गया। लगभग तीन माह तक चली निरंतर सामाजिक मुहिम और विचार-विमर्श के उपरांत यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

दिनांक 28 दिसंबर 2025 को राहुल कॉम्प्लेक्स, पद्मिनी होटल के सामने स्थित निषाद समाज कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों की शपथ ली। इससे पूर्व 21 दिसंबर 2025 को समाज की एक आम बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया था, जिससे समाज में पारदर्शिता और आपसी सहमति का स्पष्ट संदेश गया। ननसर्वसम्मति से श्री राजकुमार साहनी जी को निषाद कल्याण सभा रेणुकूट का अध्यक्ष चुना गया। वहीं श्री राजपति साहनी जी को उपाध्यक्ष, श्री रवि साहनी को सचिव, श्री अजीत कुमार चौधरी को महासचिव, श्री शिव नरेश को कोषाध्यक्ष, श्री मंगल चौधरी को संगठन मंत्री तथा श्री राजमनी चौधरी को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया।
निषाद कल्याण सभा रेणुकूट का गठन निषाद समाज के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट करना, उनके अधिकारों की रक्षा करना तथा शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और संगठनात्मक मजबूती के लिए निरंतर कार्य करना है। निषाद समाज, जिसे गंगा पुत्र के नाम से भी जाना जाता है, एक प्राचीन और सम्मानित समुदाय है, जिसका इतिहास गौरवशाली रहा है।


इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने में, पिपरी, रेनुकूट, मुर्धवा, एवं खाड़पाथर से चल कर आए समाज के वरिष्ठ मार्गदर्शकों और कार्यकर्ताओं की विशेष भूमिका रही। मुख्य रूप से मुख्य सलाहकार श्री राजेंद्र चौधरी जी, श्री गजाधर चौधरी जी, श्री सूरज देव चौधरी, श्री मंगल चौधरी, श्री राजमनी चौधरी, श्री दशरथ कश्यप जी, श्री राजेश जी, अंकित, श्री कैलाश निषाद, श्री मुकुंद लाल, श्री रवि साहनी तथा श्री सीताराम केवट सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभा के गठन को समाज के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सशक्त पहल माना जा रहा है, जिससे निषाद समाज को एक मजबूत मंच प्राप्त होगा और समाजहित में संगठित प्रयासों को नई दिशा मिलेगी।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment