उदय चंद गुर्जर/बीजपुर
बीजपुर /सोनभद्र। विकाश खण्ड म्योरपर क्षेत्र ग्राम पंचायत नेमना में लगा एक सोलर पंप सालों से खराब है जिसकी सुध न प्रतिनिधि ले रहे हैं और नहीं विभागीय अधिकारी और ग्रामीण पानी के लिए भटक रहे हैं। बता दें यह सोलर पंप क्षेत्र पंचायत निधि से सन 2022 में लगाया गया था जिसे लगाने में लगभग 04 लाख रुपए की धन का खर्च किया गया है किन्तु बोरिंग बीते एक से डेढ़ साल में ही धस गया और चार लाख रुपए बेकार चला गया।

जब इसकी जानकारी विभाग को लगी तो कुछ समय विभागीय लोगों ने यह कह कर बीता दिया कि इसका मेंटेनेंस क्षेत्र पंचायत कोटे से ही कराया जाता है आप ब्लॉक प्रमुख से बात करें किंतु पानी के लिए भटक रहे ग्रामीणों ने जब इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर किया तो अधिकारी महोदय को संज्ञान लेना मजबूरी हो गया तब प्रमोद चौबे के नेतृत्व में एक जांच सुनिश्चित किया गया और धरातल पर पाए गए खामियों का रिपोर्ट लगा कर व इस सोलर पंप को लगाने वाले ओम साईं कॉन्ट्रक्शन के नाम एक चिट्ठी लिख कर शिकायत का निस्तारण कर दिया गया जो बीते एक महीने बात भी पोर्टल पर ही सिमटा हुआ है। तथा पंप की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ।

शिकायतकर्ता पप्पू कनौजिया ने बताया कि उन्होंने कई बार ब्लॉक के चक्कर काट चुके हैं किंतु वहां से उन्हें केवल गुमराह करने वाली सांत्वना देकर वापस भेज दिया जाता है। इसके संबंध में जब पोर्टल के निस्तारित रिपोर्ट लगाने वाले जांचकर्ता अधिकारी से वार्ता हुई तो उन्होंने बताया कि फाइल खोजकर स्टीमेट के अनुसार उसे ठीक करवाया जाएगा।










