उदय चंद गुर्जर बीजपुर
सोनभद्र/बीजपुर। जरहा में आयोजित अजिरेश्वर महादेव धाम क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-6 के सेमीफाइनल मुकाबले में वाड्रफनगर छत्तीसगढ़ ने नेमना को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का आयोजन बघेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड सिंगरौली के विशेष सहयोग से किया गया। सेमीफाइनल मैच का शुभारंभ ग्राम प्रधान झीलों सतेंद्र सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। मैच में नेमना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 15 ओवर के मुकाबले में 14.5 ओवर में 143 रन बनाकर पूरी टीम ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाड्रफनगर की टीम ने 12.4 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। वाड्रफनगर की ओर से भोले हरि ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 17 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें 7 छक्के शामिल रहे। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

भोले हरि को मैन ऑफ द मैच का मोमेंटो शैलेन्द्र सिंह, श्याम सुंदर और ईश्वरी प्रसाद द्वारा प्रदान किया गया। मैच में अंपायर की भूमिका शाहरुख और रमेश गुप्ता ने निभाई, स्कोरर अलीम और शिव जायसवाल रहे, जबकि कमेंट्री रंजीत जायसवाल और मुन्ना सिंह पटेल ने की। टूर्नामेंट को सफल बनाने में कक्कू जायसवाल, सोनू मोदनवाल, अतुल शर्मा, मु अजीज, अमित जायसवाल और संदीप भारती का विशेष सहयोग रहा। मुकाबले को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी मौजू










