लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सिंगरौली सोनभद्र-: सिंगरौली से भोपाल व निजामुद्दीन जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेनें अब एलएचबी रैक से दौड़ेंगी

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

संजय चेतन चोपन

सिंगरौली/सोनभद्र। सिंगरौली। सिंगरौली से भोपाल एवं दिल्ली (हजरत निजामुद्दीन) की यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर सफर अनुभव को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा सिंगरौली–भोपाल तथा सिंगरौली–हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट ट्रेनों को आईसीएफ रैक से एलएचबी रैक में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के बाद सिंगरौली से चलने वाली प्रमुख सुपरफास्ट ट्रेनों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त एलएचबी कोच उपलब्ध होंगे, जिससे यात्रियों को अधिक आरामदायक, सुरक्षित और तेज़ यात्रा का लाभ मिलेगा।

इन तिथियों से एलएचबी रैक में चलेंगी ट्रेनें
गाड़ी संख्या 22165 भोपाल–सिंगरौली सुपरफास्ट एक्सप्रेस
👉 अपने प्रारंभिक स्टेशन भोपाल से 31 मार्च से एलएचबी रैक में संचालित होगी।

गाड़ी संख्या 22166 सिंगरौली–भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस
👉 अपने प्रारंभिक स्टेशन सिंगरौली से 3 अप्रैल से एलएचबी रैक में चलेगी।

गाड़ी संख्या 22167 सिंगरौली–हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस
👉 1 अप्रैल से एलएचबी रैक में प्रभावी होगी।

गाड़ी संख्या 22168 हजरत निजामुद्दीन–सिंगरौली सुपरफास्ट एक्सप्रेस
👉 2 अप्रैल से एलएचबी रैक के साथ संचालित की जाएगी।

एलएचबी कोच कंपोजीशन (22167/22168 एक्सप्रेस)
इस ट्रेन में कुल 22 एलएचबी कोच होंगे, जिनमें— 1 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी (AC First), 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी (AC Second), 6 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (AC Third), 7 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य श्रेणी, 1 एसएलआरडी, 1 जनरेटर कार शामिल हैं।

यात्रियों को होंगे ये प्रमुख लाभ
अधिक सुरक्षित और स्थिर यात्रा, बेहतर सस्पेंशन के कारण कम झटके, आधुनिक इंटीरियर और बेहतर साफ-सफाई, अधिक गति और कम रखरखाव वाली ट्रेनें। एलएचबी रैक में परिवर्तन से सिंगरौली क्षेत्र के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में विश्वस्तरीय सुविधाओं का अनुभव मिलेगा। यह निर्णय सिंगरौली को भोपाल और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से बेहतर रेल कनेक्टिविटी प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment