लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: प्रचलित विधिक सेवाओं का रहे प्रभावी क्रियान्वयन, जजों ने किया बाल सम्प्रेक्षण गृह का दौरा

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय


सम्प्रेक्षण गृह किशोर मीरजापुर में 52 किशोर आवासित, सोनभद्र के 12 विधि विरूद्ध आवासित।

    सोनभद्र। प्रचलित विधिक सहायता कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन एवं किशोरों की सामान्य दशा दिशा के निरीक्षणार्थ जनपद एवं सत्र न्यायाधीश राम सुलीन सिंह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सो नभद्र के आदेशानुसार शनिवार 31जनवरी 2026 को अपरान्ह, राहुल, सिविल जज सी0डि०/सचिव (पूर्ण कालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र एवं आलोक यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्टेट, सोनभद्र ने राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) मीरजापुर का निरीक्षण तथा बाल सम्प्रेक्षण गृह, मिर्जापुर में Child friendly legal services to the children and their protection. Plea Bargaining, Right to Education, नशा उन्मूलन, सम्प्रेक्षण गृह में निरूद्ध किशोरों के कौशल विकास हेतु चलायी जा रही योजनाओं, बालकों से सम्बन्धित नालसा स्कीम के संबंध में प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया। जनपद सोनभद्र में राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) संचालित नही है, अतः जनपद सोनभद्र से संबंधित विधि के विरूद्ध में बालक जनपद मीरजापुर में स्थित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) में आवासित किये जाते है। निरीक्षण के दौरान राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) के प्रभारी सहायक अधीक्षक विजय कुमार राय, केयर टेकर श्री लल्लन प्रसाद एवं अन्य समस्त स्टॉफ उपस्थित रहें। निरीक्षण के दौरान राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) मीरजापुर में कुल 52 किशोर आवासित है, जिसमें जनपद सोनभद्र के 12 विधि के विरूद्ध बालक आवासित है। सभी बालकों से उनके मामले एवं समस्याओं के बारे में पूछताछ किया गया। उक्त सभी द्वारा अवगत कराया गया कि उन्हे राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) मीरजापुर में किसी प्रकार की कोई असुविधा नही है, स्वास्थ्य ठीक है तथा खाने पीने का सामान निर्धारित मीनू के अनुसार प्राप्त होता है। उक्त सभी बालकों से किशोर न्याय अधिनियम के तहत चल रही उनकी जाँच की प्रगति के संबध में पूछ-ताछ किया गया।

    न्यायाधीश द्वय ने प्रभारी सहायक, सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) मीरजापुर को निर्देशित किया


    न्यायाधीश द्वय ने प्रभारी सहायक अधीक्षक विजय कुमार राय, सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) मीरजापुर को निर्देशित किया कि राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) मीरजापुर की सफाई आदि की प्रतिदिन व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें तथा किशोरों के भोजन आदि की व्यवस्था, उनके पढ़ाई, चिकित्सा, खेलने व मनोरंजन आदि का प्रबन्ध नियमानुसार सुचारू रूप से करना सुनिश्चित करें
    यह जानकारी राहुल, सिविल जज सी०डी० सचिव (पूर्ण कालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र ने दी है।

    Follow On Telegram
    kishan Pandey (Editor)

    kishan Pandey (Editor)

    किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

    ---Advertisement---

    Leave a Comment