लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: कोन में यात्रियों से भरी बस खाई में पलटी, यात्रियों में दहशत

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय

स्टेयरिंग फेल होने से हुआ हादसा, दो की हालत गंभीर; एक जिला अस्पताल रेफर

कोन/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत खेमपुर में गुरुवार को बस तेलगुड़वा से कोन आ रही एक यात्रियों से भरी बस की अचानक स्टेयरिंग फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बतातें चलें कि तेलगुड़वा से विंढमगंज की सड़क कई वर्षों से जर्जर स्थिति में है जिसके कारण आय दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बता दें कि स्थानीय जन प्रतिनिधियों की लंबे अरसे से मांग पर रोड निर्माण कार्य तो शुरू हुआ पर कार्य पूरा नहीं हो सका जिसका नतीजा है कि आय दिन लोग चोटिल हो रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बस में करीब 40 यात्री सवार थे जहाँ हादसे में दर्जनों यात्रियों को चोटें आने की सूचना मिली , जिनमें दो की हालत गंभीर है। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी भेजा है। तेलगुड़वा से कोन आ रही एक यात्रियों से भरी बस की अचानक स्टेयरिंग फेल हो गया। बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर एम्बुलेंस पहुंची और सभी घायलों को कोन सीएससी भेजा गया, जहां घायलों की इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गंभीर रूप से घायल यात्रियों में से एक को सिर में गहरी चोट लगी है। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।पुलिस मौके पर पहुँचकर राहत कार्य शुरू किया और यातायात को सुचारू कराया।

इस बावत सीएचसी चिकित्साधिकारी डॉक्टर जे. पी सिंह ने बताया कि मखन्नचू उम्र लगभग 65 वर्ष डाल्टेनगंज निवासी हैं जिनकी सर में चोट लगी है जिन्हें बेहतर ईलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment