लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: रेलवे इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन, SHO अखिलेश मिश्रा बने मैन ऑफ द मैच

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

संजय चेतन/चोपन

DTM 11 की 10 विकेट से शानदार जीत

सोनभद्र। चोपन रेलवे फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि मो. तौसीफ उल्लाह व विशिष्ट अतिथि रंजीत कुमार ने दीप प्रज्वलन व फीता काटकर किया। पहले मैच में DTM 11 ने DSTE 11 को 10 विकेट से हराकर दमदार जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए DSTE 11 ने 6 ओवर में 73 रन बनाए, जिसमें अखिलेश मिश्रा (SHO चोपन) ने 34 रन बनाए। जवाब में DTM 11 ने लक्ष्य 5 ओवर में हासिल कर लिया। सूरज ने नाबाद 51 रन और राकेश कुमार (TI) ने 22 रन बनाए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अखिलेश मिश्रा को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

कार्यक्रम में कई रेलवे अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। आयोजक राकेश कुमार ने बताया कि हर वर्ष होने वाला यह टूर्नामेंट कर्मचारियों में खेल भावना और उत्साह बनाए रखता है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment