लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर आयकर की छापेमारी, सोनभद्र में भी कार्रवाई

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

राकेश केशरी/सोनभद्र

लखनऊ/सोनभद्र। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के लखनऊ स्थित आवास सहित कई ठिकानों पर बुधवार सुबह आयकर विभाग ने छापेमारी की कार्रवाई की। यह कार्रवाई वित्तीय लेनदेन और संपत्ति से जुड़े मामलों में की जा रही जांच के तहत बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, गोमतीनगर स्थित आवास पर सुबह करीब 7 बजे आयकर विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ पहुंची। टीम ने मौके पर मौजूद दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की गहन जांच शुरू की। सूत्रों का दावा है कि इस कार्रवाई में 50 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।

उधर सोनभद्र जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली-मारकुंडी इलाके में भी खनन कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठानों और आवासों पर एक साथ छापेमारी की गई। आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर एक साथ कार्रवाई होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विभाग की टीमें कई वाहनों के काफिले के साथ पहुंचीं और दस्तावेजों की जांच शुरू की।बताया जा रहा है कि विधायक उमाशंकर सिंह फिलहाल स्वास्थ्य कारणों से लखनऊ स्थित अपने आवास पर ही रह रहे हैं। आयकर विभाग की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।छापेमारी की इस कार्रवाई से राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल जांच जारी है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment