म्योरपुर/ राजाराम
सोनभद्र। म्योरपुर क्षेत्र के बीजपुर मुर्धवा मार्ग के रासपहरी मेन रोड पर हर घर जल नल योजना के द्वारा किए गए गड्ढे का आज तक ठीक ढंग से मरम्मत नहीं किया गया है जिसे आए दिन दुर्घटना का दावत दे रहा है वहीं कई बार तो हर घर नल जल योजना वाले केवल मिट्टी डालकर छोड़ देते हैं जिससे गाड़ियां चलती है धूल धकड़ उड़ता रहता है जिस पर ना तो पीडी वालों का ध्यान है नहीं हर घर जल नल योजना वालों के द्वारा विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है इस रोड पर आला अधिकारी भी दौड़ रहे हैं लेकिन इस गड्ढे को पूर्ण रूप से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

जिससे आए दिन बहुत ही बड़ा दुर्घटना हो सकता है। वाहन चालकों का कहना है कि आए दिन अगर यही गड्ढा ठीक नहीं किया गया तो किसी दिन बहुत बड़ा दुर्घटना का दावत दे सकता है वहीं क्षेत्र के लोगों ने तत्काल इस गड्ढे को सही कराए जाने की उच्च अधिकारी उसे मांग किये है।










