लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य

सड़क दुर्घटना:अनियंत्रित पल्सर मोटरसाइकिल खाई में कूदी, दुर्घटनास्थल पर ही सवार दोनों युवकों की हुई मौत

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

संजय चेतन चोपन

• परिजनों में माचा कोहराम, रो-रो कर बुरा हाल

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन-पटवध स्थित वाराणसी शक्ति-नगर मुख्य राजमार्ग लबे तारा पेट्रोल टंकी के समीप शनिवार की शाम तकरीबन 8:00 बजे गुरमा कालोनी से चोपन की ओर जाते समय तेज घुमाव तथा तीव्र गति होने के कारण पल्सर मोटरसाइकिल यू.पी. 64 बी.सी./ 3622 अनियंत्रित होकर खाई में कूद गई जिस पर सवार विकास गोंड़ (20वर्ष)पुत्र अजय सिंह गोंड तथा मनीष कुमार गोंड (22वर्ष)पुत्र मगरू गोंड़ निवासी गुरमा कालोनी मझियान बस्ती की तत्काल घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना पर चोपन पुलिस मौके- ए-वारदात दुर्घटना घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआवना करते हुए जांच पड़ताल कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय रावर्ट्सगंज भेज दिया।इस घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली,परिजनों में कोहराम मच गया तथा उनका रो-रो कर बुरा हाल था।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment