म्योरपुर/राजा राम
सोनभद्र। म्योरपुर क्षेत्र के फाटपखना गांव में पड़ोसी से मारपीट हुआ जिसमें चाकू से मारने का आरोप लगाया गया है पुलिस ने चाकू से मारने की बात को निराधार बताया यह घटना शुक्रवार को आपसी विवाद के बीच हुई जिसमें युवक घायल हो गया युवक की पहचान फाटपखना निवासी शिव शंकर पुत्र लक्ष्मण के रूप में हुई है जहां शिव शंकर ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान पड़ोसी ने युवक पर चाकू से हमला किया हमले में चाकू उसकी बाई जाघ के पास लगा जिससे वह घायल हो गया घटना की सूचना मिलने पर 112 पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शिव शंकर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाया।

जहां चिकित्सक डॉक्टर आराधना ने उसका उपचार किया मामले को लेकर विलासी चौकी प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने जानकारी दी उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी लेकिन चाकू से हमला करने की बात निराधार है पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे आगे कार्रवाई की जाएगी।









