सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय
सोनभद्र। रेणुकूट क्षेत्र के खाड़पाथर जंगल में शनिवार की दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जब डीजल लेकर मध्य प्रदेश जा रहा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे के बाद टैंकर में भरा डीजल तेजी से रिसने लगा और देखते ही देखते हजारों लीटर डीजल जंगल क्षेत्र में बह गया। घटना की सूचना फैलते ही आसपास के ग्रामीण बाल्टी, डिब्बा और अन्य बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए तथा बह रहे डीजल को भरने लगे।

चंदौली जनपद के मुगलसराय स्थित डिपो से डीजल लेकर एक टैंकर मध्य प्रदेश की ओर जा रहा था। शनिवार की दोपहर करीब 3:30 बजे खाड़पाथर जंगल के पास टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गया और गड्ढे में पलट गया। टैंकर के पलटते ही उसमें भरा डीजल बाहर निकलने लगा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बता दूं कि हाथीनाला से शक्तिनगर तक आए दिन हो रहा एक्सीडेंट, जा रही प्रतिदिन जान, आखिर इससे कब मिलेगा लोगों को निजात।










