विकास दत्त मिश्रा/वाराणसी
बड़ागांव (वाराणसी)। बड़ागांव विकासखंड के कुड़ी ग्राम सभा की पूर्व बीडीसी राधा देवी (पत्नी स्वर्गीय रमेश दत्त मिश्रा) उम्र 66 वर्ष का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार 18/06/26 को निधन हो गया। वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
गुरुवार दोपहर बाद वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड (रेणुकूट) में कार्यरत उनके छोटे पुत्र रविन्द्र मिश्रा के घर पहुंचने के बाद शव यात्रा रवाना हुई। मणिकर्णिका घाट पर उनके बड़े पुत्र अरविंद मिश्रा ‘सीताराम’ ने उन्हें मुखाग्नि दी। शोकाकुल परिवार में अखिलेश दत्त मिश्रा, मुनीश मिश्रा, इंद्रदत्त मिश्रा, मुनीश मिश्रा, विकास दत्त मिश्रा, प्रकाश दत्त मिश्रा, सतीश मिश्रा, मनीष मिश्रा, आशुतोष मिश्रा,शुभम, अर्पित,अंकित,प्रखर, शिखर, हरिओम एवं समस्त मिश्रा परिवार, मित्रगण तथा समस्त ग्रामवासी व अन्य गणमान्य लोग अंतिम विदाई देने उपस्थित रहे।











