लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश का प्रशासनिक अमला अवैध और असुरक्षित तरीके से चल रहे कोचिंग संस्थानों के खिलाफ पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है. पटना के बाद अब यूपी के सबसे बड़े एजुकेशनल और कोचिंग हब ‘प्रयागराज’ में प्रशासन ने एक बहुत बड़ी कार्रवाई की है. फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी और नियमों का उल्लंघन करने वाले कई नामी कोचिंग सेंटरों को प्रशासन ने सील कर दिया है. देश के चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान पर भी ताला लटक गया है।

प्रयागराज जिला प्रशासन, प्रयागराज विकास प्राधिकरण और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा यह ताबड़तोड़ छापेमारी की गई।












