प्रशांत श्रीवास्तव/दुध्दी
दुद्धी (सोनभद्र)। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के कड़े निर्देश पर अग्निशमन विभाग की टीम ने दुद्धी के विभिन्न कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरियों का औचक निरीक्षण किया। इस औचक कार्रवाई से क्षेत्र में नियम विरुद्ध संचालित हो रहे संस्थानों के संचालकों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण टीम ने दुद्धी के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। इसके तहत स्थानीय स्तर पर संचालित निम्नलिखित प्रमुख संस्थानों का बारीकी से जायजा लिया गया:
नॉलेज लाइब्रेरी द विजडम लाइब्रेरी जया डिजिटल लाइब्रेरी
सक्सेस लाइब्रेरी जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया है कि जनपद में संचालित सभी कोचिंग संस्थान और लाइब्रेरियां शासन द्वारा तय किए गए सुरक्षा मानकों और नियमों के अनुरूप ही चलनी चाहिए।

इस पूरी कवायद का मुख्य उद्देश्य वहाँ पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को पुख्ता करना है। सुरक्षा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। नियमित जारी रहेगी जांच, दी गई कड़ी चेतावनी अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने साफ किया है कि सुरक्षा मानकों की यह नियमित जांच आगे भी लगातार जारी रहेगी। विभाग ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यदि भविष्य में किसी भी संस्थान में सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही या नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो नियमानुसार बेहद कठोर दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।












