लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य

बुलेट की मांग पूरी नहीं हुई तो दूल्हे ने कपड़े उताकर किया हंगामा, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दहेज में बुलेट बाइक की मांग पूरी न होने पर शादी समारोह में जमकर हंगामा हो गया. आरोप है कि नशे में धुत दूल्हे ने कपड़े उतारकर अभद्रता की सारी हदें पार कर दीं, और विरोध करने पर उसके पिता पर फायरिंग करने का आरोप लगा. घटना के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और बारात बिना दुल्हन लौट गई।

दहेज में बुलेट की मांग पर शुरू हुआ विवाद

मामला मुजफ्फरनगर के एक गांव का है. जानकारी के अनुसार, डूंगर गांव निवासी मांगेराम का बेटा शिवम सोमवार सुबह बारात लेकर टांडा माजरा पहुंचा था. लड़की पक्ष का आरोप है कि दूल्हा शराब के नशे में था. शादी की रस्मों से पहले उसने दहेज में बुलेट बाइक की मांग कर दी. जब परिजनों ने असमर्थता जताई तो उसने विवाह स्थल पर ही शर्ट और पैंट उतार दी और बनियान व अंडरवियर में हंगामा करने लगा. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

फायरिंग और धमकी का भी आरोप

दुल्हन के पिता का आरोप है कि उन्होंने शादी की तैयारियों में करीब सात लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन इसके बावजूद दूल्हा पक्ष दहेज की मांग पर अड़ा रहा. विरोध करने पर दूल्हा पक्ष के एक युवक ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी. वहीं, दूल्हे के पिता पर हवाई फायरिंग करने का भी आरोप लगाया गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.

दुल्हन ने शादी से किया इनकार

घटना से नाराज दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया. इसके बाद बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई. पुलिस दूल्हे को मेडिकल जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गई, जहां उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई.

पुलिस ने शुरू की जांच

सीओ गजेंद्रपाल सिंह ने बताया कि मेडिकल जांच में दूल्हे के नशे में होने की पुष्टि हुई है. हालांकि, उन्होंने फायरिंग की घटना की पुष्टि नहीं की. पुलिस का कहना है कि लड़की पक्ष की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. वहीं, वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है.

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment