लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य

मकान के विवाद ने पकड़ा तूल डोडहर-जरहां से दो पक्षों के पांच लोग शांति भंग की आशंका में चालान

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

उदय चंद गुर्जर बीजपुर

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के डोडहर और जरहां गांव के दो पक्षों के बीच मकान में जबरन रहने और कमरा खाली न करने को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को उस समय बढ़ गया जब दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और गाली-गलौज के साथ मारपीट पर उतारू हो गए।सूचना पर पहुंची बीजपुर पुलिस ने काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों पक्ष शांत होने को तैयार नहीं हुए।इसके बाद पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों से कुल पांच लोगों को हिरासत में लेकर न्यायालय भेज दिया।बताया गया कि थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक दीनानाथ अपने टीम के साथ विवाद की जांच कर रहे थे इसी बीच पूछताछ के दौरान दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से गाली-गलौज करने लगे और मारपीट पर आमादा हो गए।

पुलिस ने शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए प्रथम पक्ष के अयोध्या प्रसाद (41) एवं उनकी पत्नी नीता देवी (36)निवासी ग्राम डोडहर तथा द्वितीय पक्ष के राधेश्याम (43), उनकी पत्नी सविता देवी (40)एवं सपना कुमारी(20)निवासी ग्राम जरहां,थाना बीजपुर को बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय दुद्धी भेज दिया।पुलिस के अनुसार सभी आरोपितों को शुक्रवार को थाना गेट से कुछ दूरी पर दोपहर करीब 12:30 बजे गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दीनानाथ,महिला कांस्टेबल हिना सरोज तथा महिला कांस्टेबल रागिनी श्रीवास्तव शामिल रहीं।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment