किशन पाण्डेय/सोनभद्र
रेणुकूट सोनभद्र। क्षेत्र में रविवार को शिव चर्चा ग्रुप रेणुकूट के द्वारा सुबह 10 बजे से पुलिस चौकी से रेलवे स्टेशन तक हाथों में नए पौध लेकर लोगों ने नगर भ्रमण किया। हाथ में बैनर लिए हुए थे जिसपर शिव शिष्य परिवार लिखा था,सभी को जीवन बचाने हेतु नए पौधा लगाने की अपील किए।

नारा लगा रहे थे कि “सांसे हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएं हम” रुक रुक कर महादेव का उदघोष करते हुए नीलम दीदी के 74 वे जन्म दिवस का समापन 101 पौधा लगाकर किया गया । उपस्थित लोगों में प्रमुख रूप से सुरेंद्र कुमार ठाकुर, विपिन राय, उपेंद्र कुमार, प्रमिला देवी, मीरा मिश्रा, गीता देवी आदि उपस्थित रहे।












