लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

रेणुकूट में करंट की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, घर में अकेली होने से देर तक नहीं चला पता

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय

रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना दोपहर लगभग 12 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार नीलम पाठक (करीब 40 वर्ष), पत्नी अजय पाठक, स्नान करने के बाद घर के बाहर लोहे के तार पर कपड़े सुखाने के लिए डाल रही थीं। इसी दौरान लोहे का तार किसी खुले विद्युत तार के संपर्क में होने के कारण उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। जैसे ही उन्होंने तार को छुआ, वह करंट की चपेट में आ गईं और वहीं उससे चिपक गईं। उस समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। उनके पति अजय पाठक ड्यूटी पर थे, जबकि उनका पुत्र स्कूल गया हुआ था, जिससे घटना की जानकारी काफी देर तक किसी को नहीं हो सकी।


कुछ समय बाद पड़ोस की एक महिला वहां पहुंची। उसने नीलम पाठक को छूकर उठाने का प्रयास किया तो उसे भी करंट का झटका लगा। इसके बाद उसने सूखे डंडे की मदद से विद्युत संपर्क को अलग किया और आसपास के लोगों को सूचना दी। स्थानीय लोगों की सहायता से महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मेमो मिलने पर पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment