लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

गांधी धाम में समृद्धि जन कल्याण संस्थान ने शुरू किया निःशुल्क शिक्षा केंद्र, थाना प्रभारी ने की सराहना

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

उदय चंद गुर्जर/बीजपुर

बीजपुर। समृद्धि जन कल्याण संस्थान के अध्यक्ष सिद्धार्थ गुप्ता के नेतृत्व एवं उपाध्यक्ष जावेद अहमद के दिशानिर्देशन में गांधी धाम में निःशुल्क शिक्षा केंद्र की शुरुआत की गई। केंद्र का शुभारंभ थाना प्रभारी राजेश सिंह ने फीता काटकर किया। इस पहल से गांधी धाम एवं आसपास के जरूरतमंद बच्चों को अब नियमित रूप से निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के महामंत्री महावीर सिंह गोंड ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य क्षेत्र के ऐसे बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना है, जिन्हें आर्थिक या अन्य कारणों से अतिरिक्त शिक्षा का अवसर नहीं मिल पाता। गांधी धाम में शुरू किए गए शिक्षा केंद्र में बच्चों को शाम के समय पढ़ाई कराई जाएगी। केंद्र पर अध्यापक के रूप में सूरज कुमार बच्चों को शिक्षा प्रदान करेंगे।

महावीर सिंह गोंड ने बताया कि संस्थान द्वारा जल्द ही नेमना, पिंडारी, बीजपुर और डोडहर में भी निःशुल्क शिक्षा केंद्र शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इन केंद्रों के माध्यम से बच्चों को स्कूल के बाद अतिरिक्त पढ़ाई का अवसर मिलेगा और उनकी शैक्षणिक क्षमता को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

संस्थान के अध्यक्ष सिद्धार्थ गुप्ता ने कहा कि शिक्षा समाज में सकारात्मक बदलाव का सबसे मजबूत माध्यम है। संस्थान लगातार प्रयास कर रहा है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा का अवसर मिले। उन्होंने क्षेत्र के लोगों, समाजसेवियों और सहयोगियों से इस अभियान में आगे बढ़कर सहयोग करने की अपील की।

कार्यक्रम में संस्थान के मनीष यादव,जय सिंह, विजय कुमार, अमित कुमार अध्यापक सूरज कुमार सहित स्थानीय निवासी राकेश कुमार और शशि कुमार मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने संस्थान की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गांधी धाम में निःशुल्क शिक्षा केंद्र शुरू होने से बच्चों को काफी लाभ मिलेगा।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment