किशन पाण्डेय/सोनभद्र
• सामूहिक वंदे मातरम् गायन के बाद जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने किया ध्वजारोहण*
• बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए आसमान में छोड़े गए गुब्बारे
• महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
• देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना से सराबोर रहा कलेक्ट्रेट परिसर
सोनभद्र। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय पर्व हर्षाेल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम’ राष्ट्रीय गीत के गायन से हुआ। इसके पश्चात जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के प्रति जन-जागरूकता एवं बेटियों के सम्मान का संदेश देने के लिए जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ द्वारा रंग-बिरंगे गुब्बारों को आसमान में उड़ाया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति समाज को जागरूक करने का संदेश दिया।

ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के पश्चात जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री रमेश चंद, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री रोहित यादव एवं प्रभागीय वन अधिकारी कैमूर वन्यजीव प्रभाग आरुषि मिश्रा ने भी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं विकास के प्रति संकल्प व्यक्त किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और बेटियों के सम्मान एवं सशक्तिकरण के संदेश से गूंजता रहा।











