लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

वार्ड सभासद जैनुल आबेदीन जौनी ने किया ध्वजारोहण, 700 फीट तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Updated on:

---Advertisement---

रोशन शर्मा,अनपरा। नगर पंचायत अनपरा के वार्ड नंबर 20 स्थित टैगोर नगर के प्राथमिक विद्यालय परासी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड सभासद जैनुल आबेदीन जौनी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उपस्थित लोगों एवं बच्चों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया।

वहीं, सरस्वती बाल मंदिर परिसर से वार्ड सभासद जैनुल आबेदीन जौनी ने हरी झंडी दिखाकर करीब 700 फीट लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। तिरंगा यात्रा में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा !

इस अवसर पर जयवंती होटल की ओर से राहगीरों एवं मरीजों को भी मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा की गईं। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में देशभक्ति एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला !

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment