सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय
रॉबर्ट्सगंज। दी आर्यास एकेडमी में शनिवार को विद्यालय परिसर में 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान जी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया व बच्चों के द्वारा राष्ट्रगान गया गया। इसके पश्चात विद्यालय के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

बच्चों ने महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस ,भगत सिंह, सरदार वल्लभभाई पटेल व अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जिन्होंने भारत की आजादी के लिए अपनी जान की बलि दे दी व अपने नित्य व नाटक के माध्यम से भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी। छात्रों के द्वारा देश रंगीला,इंडिया वाले, वतन याद करेगा,हम सब हिंदुस्तानी, तेरी गंगा बहती रहे जैसे देश भक्ति गीत पर नित्य प्रस्तुत किया गया जो सभी को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती चित्रा जालान जी ने सभी बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी व बच्चों को बताया कि हमें अपने वीरों के सपनों को साकार करते हुए एक स्वच्छ सुंदर व विकसित भारत बनाना होगा तभी हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान जी ने सभी बच्चों को अपनी परंपरा व संस्कारों से जुड़ने की बात कही व बताया कि हम कितना भी उन्नति कर लें हमें अपने संस्कारों को नहीं भूलना चाहिए।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापकगण प्रियंका चौबे ,सुषमा पांडे, निशा चौबे, प्रतिमा चौबे, सुमन जायसवाल, यासमीन, नेहा पांडे, अपर्णा जायसवाल पूजा काजल उमाकांत दुबे ,महेश त्रिपाठी, योगेश नारायण, तिलक दीक्षित हरिओम पांडे, काजल धर्मेंद्र पांडे वह भारी संख्या में विद्यालय के बच्चे मौजूद रहे।











