लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

थाना बीजपुर के नेमना के करीब अनियंत्रित होकर बाइक से गिरा युवक, पुलिस ने कराया उपचार

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

रामप्रवेश गुप्ता बीजपुर

बीजपुर (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के नेमना के पास रविवार को अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल से गिरने से एक युवक घायल हो गया। हादसे में घायल युवक को उपचार के लिए एनटीपीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार, राम प्रकाश पुत्र परमेश्वर, निवासी ग्राम महुली, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र, सोमवार को अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान नेमना के पास अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना में उन्हें चोटें आईं।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल राम प्रकाश को उपचार के लिए एनटीपीसी के धन्वंतरि चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए ।

पुलिस के अनुसार घटना में घायल युवक का उपचार कराया जा रहा है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment