लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

दुद्धी में नागपंचमी पर ऐतिहासिक दंगल का आयोजन: पूर्वांचल, झारखंड और छत्तीसगढ़ के पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

प्रशांत श्रीवास्तव दुद्धी

दुद्धी (सोनभद्र)। नागपंचमी के अवसर पर सोमवार को जय बजरंग अखाड़ा समिति के तत्वावधान में स्थानीय खेल मैदान पर एक ऐतिहासिक कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पूर्वांचल सहित पड़ोसी राज्यों छत्तीसगढ़ और झारखंड (गढ़वा) के पहलवानों ने अपने शानदार दांव-पेच से दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी और आकर्षक पुरस्कार अपने नाम किए।
दंगल से पूर्व जय बजरंग अखाड़ा समिति के अध्यक्ष पंकज जायसवाल और महामंत्री दीपक शाह की अगुवाई में महावीर मंदिर स्थित केंद्रीय अखाड़े से झंडा जुलूस निकाला गया। ढोल-नगाड़ों और नताशा की थाप पर निकला यह जुलूस पूरे नगर का भ्रमण करते हुए खेल मैदान पहुंचा, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद शाम 4 बजे दंगल का शुभारंभ हुआ।

हजारों दर्शकों की मौजूदगी में हुए मुख्य मुकाबलों के नतीजे इस प्रकार रहे :

संतोष (कादल) बनाम राजनाथ (गढ़वा): संतोष ने राजनाथ को पटकनी देकर ₹1500 का नगद पुरस्कार जीता। शत्रुघ्न (रेनुकूट) बनाम विकास (गढ़वा): शत्रुघ्न ने विकास को हराकर ₹1500 का इनाम अपने नाम किया। हरिओम (रेनुकूट) बनाम अर्जुन (पतरिहा): हरिओम ने अर्जुन को शिकस्त देकर ₹2100 का पुरस्कार हासिल किया।

विकास (रासपहरी) बनाम लालू यादव (रजखड़): विकास ने लालू यादव को चित कर ₹1500 का इनाम जीता। इनके अलावा दर्जनों पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों के बराबरी पर छूटने पर उन्हें सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने कहा कि बारिश के मौसम के बावजूद पहलवानों ने दंगल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और ऐतिहासिक कुश्ती का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका धीरेंद्र सिंह, राकेश पहलवान और पवन सिंह ने निभाई, जबकि मंच संचालन रामपाल जौहरी द्वारा किया गया।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment