सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय
सोनभद्र। जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा को देखते हुए ज़िला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनज़र बड़ा फैसला लिया है। ज़िलाधिकारी के निर्देशानुसार 19 अगस्त 2026 को जनपद के कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) मुकुल आनन्द पाण्डेय द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, यह नियम जिले के सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त (एडेड) और मान्यता प्राप्त समस्त बोर्डों के विद्यालयों पर लागू होगा।

शिक्षकों के लिए निर्देश :
छात्रों के लिए छुट्टी की घोषणा की गई है, लेकिन शिक्षकों को स्कूल में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। सभी शिक्षक विद्यालय पहुंचकर अपार आईडी (APAAR ID), डीबीटी (DBT), यू-डायस+ (UDISE+) तथा अन्य विभागीय और प्रशासनिक कार्यों का संपादन यथावत करेंगे। बीएसए ने आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।











