लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

विजयगढ़ दुर्ग के रामसरोवर पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए व्यवस्थाएं सुदृढ़

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय सोनभद्र

कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता : जिलाधिकारी

सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विजयगढ़ दुर्ग स्थित रामसरोवर एवं आसपास के क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं युद्धस्तर पर सुनिश्चित कराई जा रही हैं।

रामसरोवर परिसर में साफ-सफाई, चेंजिंग रूम एवं विद्युतीकरण की व्यवस्था

जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा विजयगढ़ दुर्ग के ऊपर स्थित रामसरोवर के आसपास साफ-सफाई, चेंजिंग रूम एवं विद्युतीकरण सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई गई हैं। वहीं अपर मुख्य जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा दुर्ग के पीछे के मार्ग पर भी विद्युतीकरण का कार्य कराया गया है, जिससे श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों को आवागमन के दौरान पर्याप्त प्रकाश की सुविधा मिल सके।

जल लेकर शिवद्वार धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष जोर

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि विजयगढ़ दुर्ग स्थित रामसरोवर से जल लेकर शिवद्वार धाम जाने वाले श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर समय से पूर्ण कराई जाएं तथा मार्ग, प्रकाश, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

• निर्धारित स्थलों पर अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी

श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की निर्धारित स्थलों पर ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment