लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

सोनभद्र में लगे रोजगार मेला में कुल 105 अभ्यर्थियों का चयन

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय सोनभद्र

सोनभद्र। जिला सेवायोजन कार्यालय, सोनभद्र द्वारा दिनांक 21.08.2026 को प्रातः 10:00 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग नर्सरी रोड (जिला अस्पताल के सामने) लोढी. राबर्ट्सगंज, सोनभद के परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया।

मेला में लगभग 300 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। मेला में कुल 07 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें मुख्यतः डिसस्ट द्वारा यूनो मिन्डा लिमिटेड, गुरूग्राम, माहिल आनन्द फिल्टर सिस्टम प्रा०लि०, गुरुग्राम, इण्डियन जापान लाईट, बावल, हरियाणा, यूनिवर्सल आडियल सेवा समिति, सोनभद्र, कैसपार माइक्रो क्रेडिट, सोनभद्र, सुलेरा इंडस्ट्रीज, सोनभद्र, वज्र एल०ई०डी०, सोनभद्र इत्यादि रही।

इस मेले में विभिन्न पदों पर कम्पनियों द्वारा कुल 105 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी विवेक साहू, एवं सेवायोजन कार्यालय के सच्चिदा नन्द, रोजगार मेला प्रभारी श्री पवन कुमार सोनकर, श्री प्रदीप सिंह, यंग प्रोफेशनल सुरेन्द्र प्रजापति एवं कार्यालय के सभी स्टाफ उपस्थित रहे।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment