लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

अनपरा-लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 321E रेणुसागर का 52वां स्थापना समारोह धूमधाम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

_क्लब द्वारा नए सदस्यों को शपथ के साथ,गरीबों को अनाज व छाता वितरण भी किया गया।

रोशन शर्मा, अनपरा, सोनभद्र। लायंस क्लब रेणुसागर का 52वां स्थापना समारोह एनसीएल ककरी परियोजना स्थित कर्मचारी मनोरंजन गृह में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ दूर दराज से पधारे लायंस क्लब के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लायंस क्लब के सदस्यों, पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। समारोह के दौरान आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

कलाकारों द्वारा प्रस्तुत गीत-संगीत एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि दर्जनों नए सदस्यों को लायंस क्लब परिवार में शामिल किया गया। नए लायंस सदस्यों को विधिवत शपथ दिलाई गई तथा क्लब की परंपरा के अनुरूप उन्हें अंगवस्त्र, लायंस पिन एवं टाई भेंट कर सम्मानित किया गया। नए सदस्यों ने समाजसेवा, मानवता एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।


वक्ताओं ने लायंस क्लब रेणुसागर डिस्ट्रिक्ट 321 की 52 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि क्लब लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, जरूरतमंदों की सहायता एवं विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से लायंस क्लब समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है।
समारोह में उपस्थित पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से क्लब की सामाजिक सेवा गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलेगी ,साथ ही क्लब द्वारा गरीबों को राशन के साथ छाता वितरण किया गया साथ ही क्लब के पदाधिकारियों द्वारा बेहतर कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द, सेवा और मानवता के संदेश के साथ किया गया। कार्यक्रम का स्टोलेशन चेयरपर्सन शशि यादव व आभार ज्ञापन लायन समीर आनंद द्वारा किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से लायन उदय चांदनी,बीरेन्द्र गोयल, ओ पी शर्मा, विधान बोस,उमेश चंद्र साहू,, डॉक्टर आर एन सिंह, आशीष कुमार वर्मा,संदीप यादव अरुण सिंह सहित लायंस क्लब के उच्च अधिकारी लायनेस क्लब के सदस्य मौजूद रहे। संचालन लायनेस सदस्य रीना जैन ने की।कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से लायन आशीष कुमार वर्मा,अध्यक्ष रहे शशि यादव,उमेश चंद्र साहू का योगदान सराहनीय रहा।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment