लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

सोनभद्र में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: रॉबर्ट्सगंज और दुद्धी को मिले नए प्रभारी

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

प्रशांत श्रीवास्तव/सोनभद्र

सोनभद्र। जनपद में कानून-व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। पुलिस महकमे में फेरबदल के तहत दो महत्वपूर्ण कोतवाली क्षेत्रों के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

धर्मेंद्र सिंह: दुद्धी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पद से स्थानांतरित कर जिला मुख्यालय स्थित रॉबर्ट्सगंज सदर कोतवाली की कमान सौंपी गई है।
विश्वनाथ प्रताप सिंह: दुद्धी कोतवाली के नए प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किए गए हैं।

पुलिस प्रशासन ने दोनों अधिकारियों को अविलंब अपने-अपने नए कार्यक्षेत्र में जाकर पदभार ग्रहण करने के निर्देश जारी किए हैं।

एसपी के इस कदम का प्राथमिक उद्देश्य क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाना, आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और कानून-व्यवस्था की स्थिति को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment