लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

9 माह की गर्भवती विवाहिता ने लगाई फांसी, इलाके में सनसनी, सिरसोती गांव का मामला

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

रामप्रवेश गुप्ता/बीजपुर

बीजपुर(सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिरसोती गांव में रविवार की रात एक नौ माह की गर्भवती विवाहिता का शव घर के बढेर से रस्सी के सहारे लटकता मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।मिली जानकारी के अनुसार सिरसोती निवासी सोनू की पत्नी खुशबू (22)रविवार की रात घर में अकेली थी।उसी दौरान उसने अज्ञात कारणों से बढेर में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आधी रात को जब पति सोनू घर लौटा तो पत्नी को फंदे से झूलता देख उसके होश उड़ गए और वह चीखने-चिल्लाने लगा। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए।स्थानीय लोगों के अनुसार मृतका खुशबू नौ माह की गर्भवती थी। ग्रामीणों ने बताया कि सोनू की पहली पत्नी उसे और अपने दो बच्चों को छोड़कर चली गई थी जिसके बाद करीब दो वर्ष पूर्व सोनू का विवाह खुशबू के साथ हुआ था।घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में और क्यों उठाया, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment