लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

बारावफात पर अनपरा में निकला भव्य जुलूस, करीब दो हजार लोग हुए शामिल

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

रोशन शर्मा,अनपरा। बारावफात के अवसर पर बुधवार को अनपरा नगर पंचायत क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय द्वारा अनपरा बाजार से डीजे के साथ बड़े ही धूमधाम और शांतिपूर्ण माहौल में झूमते-थिरकते भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस पहाड़ी मस्जिद, नूरिया मोहल्ला, डिबुलगंज, लाल टावर, रेणुसागर, ककरी, बीना रोड, जयवंती होटल और औड़ी मोड़ सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरा। जुलूस में करीब दो हजार की संख्या में महिला-पुरुषों के शामिल होने की बात बताई गई।

जुलूस के दौरान अनपरा चेयरमैन विश्राम प्रसाद बैसवार, पूर्व विधायक एवं सपा नेता सुनील सिंह यादव, सपा नेता रवि गौड़ उर्फ बड़कू, प्रशांत सिंह, अयूब नायला खान, नूरुल आफरीन, मुख्तार रिजवी, जैनुल (जौनी), जुल्फिकार, बचाऊ, हफिज फुलिल और असलम खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

वहीं, जुलूस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अनपरा थाना प्रभारी प्रणय प्रसून श्रीवास्तव और रेणुसागर चौकी प्रभारी जय शंकर राय पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। इसके अलावा एलआईयू टीम भी सक्रिय रही। पुलिस टीम द्वारा जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने को लेकर लगातार निगरानी की गई।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment