_महिलाओ व बच्चियों के लिए नगर में निःशुल्क ई रिक्शा
_पहली बार नगर में इस तरह की सुविधा मिलने पर महिलाओं ने जताई खुशी

प्रवीण विश्वकर्मा,सोनभद्र। रक्षा बंधन पर ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष ने महिलाओं व बच्चियों को नगर व आस पास जाने के लिए निशुल्क ई रिक्शा का संचालन करवाया। ओबरा नगर पंचायत में पहली बार निशुल्क सफ़र को लेकर अपने भाई के घर व रिश्तेदार के घर जाने वाली महिलाओं व लड़कियों में खुशी का माहौल देखने को मिल। नगर में सुबह छह बजे से ही निःशुल्क ई रिक्शा का संचालन शुरू करा दिया गया था । नगर के सुभाष तिराहा, कन्वेंट स्कूल, आर्य समाज, दादा ऊंन , डिग्री कॉलेज , गीता मंदिर , चोपन रोड व गजराज नगर चौराहे समेत अन्य स्थानों से निःशुल्क ई रिक्शा की कतार लगी रही। वही इस पहल को लेकर नगरवासियों ने भी इसकी सराहना की । गौरतलब हो कि हजारों महिलाओं व युवतियों ने इसका लाभ उठाया। गृहणी सुनीता ने बताया कि पहली बार नगर में निःशुल्क ई रिक्शा का संचालन नगर पंचायत द्वारा कराया गया है। अध्यक्ष चांदनी ने एक अच्छी पहल रक्षा बंधन पर किया है । हम सभी महिलाओं को निःशुल्क सुविधा मिलने से हम लोगों को काफी राहत मिल है। समाजसेवी फैज़ान खान व मुकेश ने बताया कि रक्षा बंधन पर नगर पंचायत द्वारा निःशुल्क ई रिक्शा का संचालन नगर में पहली हुआ है। इस तरह की सुविधा से सभी महिलाओं व छात्राओं को काफी सहूलियत मिली है। नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी ने बताया कि महिलाओं व माता बहनों के लिए निःशुल्क ई रिक्शा का संचालन शुरू करवाया गया है । रक्षा बंधन में एक पहल की गई है । हर साल रक्षा बंधन में निःशुल्क ई रिक्शा का संचालय कराया जायेगा।











