लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

पारिवारिक विवाद में भिड़े तीन लोग, चालान

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

रामप्रवेश गुप्ता/बीजपुर

बीजपुर ( सोनभद्र ) स्थानीय थाना क्षेत्र के पुनर्वास प्रथम में सोमवार को पारिवारिक विवाद को लेकर आपस में झगड़ रहे तीन लोगों को पुलिस ने शांति व्यवस्था के दृष्टिगत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान तीनों पक्ष आपस में गाली-गलौज करने लगे और मारपीट पर आमादा हो गए। काफी समझाने-बुझाने के बावजूद जब स्थिति सामान्य नहीं हुई तो पुलिस ने तीनों के विरुद्ध कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक सोमवार को अभियान के तहत थाना बीजपुर पुलिस जांच प्रार्थना पत्र के संबंध में ग्राम पुनर्वास प्रथम पहुंची थी। यहां रामचन्दर यादव (35) पुत्र स्व. शोभनाथ यादव, सीता देवी (40) पत्नी कन्हैया लाल यादव तथा सुरेश गुप्ता (40) पुत्र रामदुलारे, सभी निवासी ग्राम पुनर्वास प्रथम, पारिवारिक विवाद को लेकर आपस में विवाद कर रहे थे। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी लेने के दौरान ही तीनों गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए।

मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने विवाद शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन तीनों पक्ष समझाने के बावजूद शांत नहीं हुए। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तीनों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया । तीनों को सोमवार को पुनर्वास प्रथम से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय दुद्धी भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल भानू प्रताप सिंह तथा महिला कांस्टेबल प्रियंका कुमारी शामिल रहीं।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment