लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

बीका इंस्टीट्यूट रेणुकूट में सर्वाइकल कैंसर के प्रति छात्राओं को किया जागरूक

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय/सोनभद्र

हिंडालको हॉस्पिटल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेमलता यादव ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के कारण, लक्षण, बचाव एवं जांच के महत्व की दी जानकारी

रेणुकूट(सोनभद्र)। इनर व्हील क्लब रेणुकूट जिला 312 की ओर से हिंडालको कॉलोनी स्थित बिका इंस्टीट्यूट में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिंडालको हॉस्पिटल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेमलता यादव ने छात्राओं एवं युवतियों को सर्वाइकल कैंसर के कारण, प्रारंभिक लक्षण, बचाव और समय पर जांच के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. प्रेमलता यादव ने सरल एवं सहज भाषा में छात्राओं को समझाया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारी है, लेकिन जागरूकता, नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह से इसके खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

उन्होंने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वस्थ जीवनशैली तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सर्वाइकल कैंसर से संबंधित विभिन्न सवाल पूछे, जिनका डॉ. यादव ने विस्तार से समाधान किया। कार्यक्रम के दौरान इनर व्हील क्लब रेणुकूट द्वारा सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी की गई। क्लब ने आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए निशुल्क वैक्सीन लगवाने हेतु चयनित किया। क्लब की इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना तथा उन्हें इस गंभीर बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक करना है।

इस अवसर पर इनर व्हील क्लब रेणुकूट की प्रेसिडेंट ममता अग्रवाल एवं सेक्रेटरी संध्या सिंह सहित क्लब की सदस्य विनीत बंसल, प्रमिला पोद्दार, गुरमीत कौर, पवित्रा सिरोही, सारिका मवांडिया, ममता बंसल एवं प्रतिभा रंजन उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में बिका इंस्टीट्यूट की कंप्यूटर शिक्षिका आरती कुमारी, ब्यूटीशियन शिवानी वर्मा एवं दीक्षा वर्मा सहित छात्राएं मौजूद रहीं। क्लब की सदस्यों ने कहा कि महिलाओं एवं किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक करना समाज के लिए बेहद आवश्यक है। इसी उद्देश्य से क्लब द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
कार्यक्रम में छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करने के साथ ही जरूरतमंद महिलाओं को निशुल्क वैक्सीनेशन के लिए चयनित किया जाना कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment