किशन पाण्डेय /सोनभद्र
सोनभद्र। जिले में हो रही भारी वर्षा और अत्यधिक जलजमाव को देखते हुए ज़िलाधिकारी के निर्देश पर 1 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश परिषदिय, राजकीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, आईसीएससी (ICSE) तथा सीबीएसई (CBSE) बोर्ड के हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के सभी विद्यालयों पर लागू होगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (सोनभद्र) मुकुल आनन्द पाण्डेय द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश रहेगा, परंतु सभी शिक्षकों को विद्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। शिक्षक विद्यालय में रहकर अपार आईडी (APAAR ID), डीबीटी (DBT), यू-डायस (UDISE) तथा अन्य विभागीय कार्यों का संपादन यथावत करेंगे।
इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।











