किशन पाण्डेय/सोनभद्र
— प्रशासन ने जारी की सतर्कता की अपील, नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह

सोनभद्र। रिहंद डैम पिपरी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए डैम के 3 फाटक खोलकर पानी की निकासी शुरू कर दी गई है। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के मद्देनजर आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पानी की निकासी शुरू होने के बाद नदी-नालों के किनारे बसे लोगों और जलभराव वाले क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से नदी, नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों के पास न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर रहें। प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। स्थानीय लोगों से अपील है कि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।










