_सैकड़ों लाभार्थियों व नागरिकों की सहभागिता से दिया एकता, सेवा और सद्भावना का संदेश

अनपरा, सोनभद्र। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र, अनपरा बाजार में सेवा एवं सद्भावना दिवस के अवसर पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों लाभार्थियों, नागरिकों, व्यापारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर एकता, सकारात्मकता, सेवा और आपसी सद्भाव का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्र संचालिका पूनम गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों ने भी दीप प्रज्वलन में सहभागिता की। वक्ताओं ने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती दवाएं पहुंचाना जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है।

कार्यक्रम में थानाध्यक्ष अनपरा पुण्य प्रसून श्रीवास्तव, व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपाल चौरसिया, स्वर्णकार समाज अध्यक्ष विजेंद्र वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला, संघ परिवार से राकेश राय सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। केंद्र संचालिका पूनम गुप्ता ने कहा कि जन औषधि केंद्र का उद्देश्य किफायती दवाओं की उपलब्धता के साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाना है। वहीं कार्यक्रम संयोजक गोपाल दास गुप्ता ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी अतिथियों, संगठनों, व्यापारियों, लाभार्थियों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन अनपरा/सोनभद्र, श्याम भक्त मंडल अनपरा, बालाजी भक्त मंडल, जिला सहकारी बैंक लिमिटेड अनपरा, मॉर्निंग वॉक ग्रुप औड़ी, भाजपा मंडल अनपरा, संघ परिवार, विश्व हिंदू परिषद एवं थाना अनपरा सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों का सहयोग रहा। इस अवसर पर जगदीश बैसवार, संतोष श्रीवास्तव, बाल गोपाल चौरसिया, मृत्युंजय केशरी, रामचन्द्र गुप्ता, संजीव मदान, हरिश श्रीवास्तव, विष्णु शंकर दुबे, संजय गुप्ता, अनिल मित्तल, मंतोष तिवारी, त्रिभुवन सिंह, ब्रिजेन्द्र सोनी, प्रदीप सिंह, राजकुमार जायसवाल, अरविंद सिंह, अनिल निषाद, मुकेश शर्मा, गजेन्द्र गुप्ता, नुरुल आफरीन, इस्तियाक अहमद, राहत, अल्ताफ, संजय जैन, गौरव अग्रवाल एवं राम प्रसाद साह सहित अन्य सहयोगियों का आभार जताया गया। कार्यक्रम में अकुल्या गुप्ता, कामनी साहब, अन्नू गुप्ता, कमला देवी, मनीषा गुप्ता एवं प्रमिला गुप्ता सहित समस्त मातृशक्ति की सहभागिता एवं सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया गया। उपस्थित लोगों ने समाज में सेवा, सहयोग, एकता एवं सद्भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।












