किशन पाण्डेय/सोनभद्र
रेणुकूट (सोनभद्र)। समाजवादी पार्टी नगर इकाई रेणुकूट ने मुख्य मार्ग पर पैदल यात्रियों और राहगीरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उपजिलाधिकारी (दूधी) को पत्र सौंपकर बोल्डर सोलिंग निर्माण कराने की मांग की है। सपा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराते हुए कहा कि वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रेणुकूट रेलवे स्टेशन से लेकर मस्जिद तक सड़क के दोनों तरफ पटरियों (फुटपाथ) पर स्थिति बेहद दयनीय है। इस मार्ग पर हर सप्ताह रविवार और बुधवार को सब्जी मंडी दुकानें लगती हैं। गड्ढों और जलभराव से दुर्घटना का खतरा है वही सड़क के दोनों किनारों पर 1 से 2 फीट गहरे गड्ढे बन चुके हैं, जिनमें जलभराव और गंदगी जमा रहती है। इस वजह से पैदल चलने वाले राहगीर मुख्य सड़क पर चलने को मजबूर हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं और पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं।
बोल्डर सोलिंग बिछाने की मांग
सपा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने जनहित में मांग की है कि रेणुकूट मस्जिद से रेलवे स्टेशन तक सड़क के दोनों ओर साइड पटरी पर बोल्डर सोलिंग का कार्य कराया जाए। उन्होंने उपजिलाधिकारी से संबंधित विभागीय अधिकारियों को तुरंत निर्देशित करने का अनुरोध किया है ताकि क्षेत्र के लोगों को सुरक्षा और राहत मिल सके। इस मौके पर नगर अध्यक्ष वीरेंद्र याद ,राकेश सिंह, विनय गौतम,संजय लाल यादव, राजेश वर्मा, सुनील यादव, मोहित विश्वकर्मा आदि रहे मौजूद।












