म्योरपुर (संवाददाता) राजाराम
सोनभद्र। म्योरपुर क्षेत्र के ग्राम रासपहरी की संकट मोचन हनुमान मंदिर ने बनाया गणपति समारोह उत्सव जिसमें गायक कलाकार धर्मेंद्र बनारस से राजू विनायक चंदौली से शालिनी झारखंड से तीनों गायको ने दर्शकों का मन मोह लिया वही गणपति समारोह उत्सव में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया जो रात भर जागरण गीत एवं झांकियां दिखाई गई जिसमें दर्शकों ने झांकीयो और गायको के साथ झूम झूम के नाचे गाए एवं शंकर भगवान मां पार्वती, बजरंगबली जय श्री राम के नारे लगे जिसमें दर्शकों ने बताया कि बाद ही सुंदर प्रस्तुति है जो यह गायको ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया जबकि ठीक सुबह दस बजे से दो बजे तक भंडारे का कार्यक्रम चला जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया वही सुदामा गुरु जी ने बताया कि यह सब कार्यक्रम स्वर्गीय बलराम गुप्ता जिन्होंने संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर रासपहरी का स्थापना किया था उन्हीं के पत्नी व उनके परिवार के लोगों के सहयोग के माध्यम से यह कार्यक्रम किया जा रहा है। उसी दिन शनिवार को ही गणपति की मूर्ति को लेकर संकट मोचन हनुमान मंदिर रासपहरी से आशियाना ढाबा होते हुए पोखरा होते हुए झरकट्टी टोला स्कूल व चितवा मन्ना से होते हुए एससी एसटी बस्ती के बंधी में गणपति मौरया बप्पा को विसर्जित कर दिया गया जिसमें संकट मोचन हनुमान मंदिर समिति के लोग गायक, गायिका पुरुष महिलाएं, बच्चे बुजुर्ग एवं अन्य ग्रामीण तथा सुरक्षा की दृष्टि से साथ में प्रशासन भी उपस्थित रहे है।












