लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

ककरी में बद्रीनाथ धाम की थीम पर बनेगा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल

---Advertisement---

– 37 वर्षों से आस्था का केंद्र, बंगाल के कारीगर दिन-रात निर्माण में जुटे


अनपरा/ककरी, सोनभद्र। ककरी क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। ककरी क्षेत्र का ऐतिहासिक दुर्गा पूजा पंडाल पिछले 37 वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था और आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। इस वर्ष भी यहां भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। एरिया महाप्रबंधक ककरी क्षेत्र, विभिन्न विभागाध्यक्षों एवं जेसीसी सदस्यों की देखरेख में पंडाल निर्माण कराया जा रहा है। ककरी क्षेत्र निवासी हीरा लाल यादव ने बताया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा पंडाल को बद्रीनाथ धाम की थीम पर तैयार किया जा रहा है। पंडाल के निर्माण के लिए बंगाल से आए कुशल कारीगर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। निर्माण कार्य आगे बढ़ने के साथ पंडाल धीरे-धीरे भव्य और आकर्षक स्वरूप लेता जा रहा है। आयोजकों को उम्मीद है कि बद्रीनाथ धाम की थीम पर तैयार होने वाला यह पंडाल श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष ककरी क्षेत्र में केदारनाथ धाम की थीम पर तैयार किया गया दुर्गा पूजा पंडाल उर्जांचल और कोयलांचल क्षेत्र में काफी चर्चित रहा था। इस वर्ष बद्रीनाथ धाम की थीम को लेकर भी श्रद्धालुओं में उत्सुकता देखी जा रही है।

Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment