लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

मध्य प्रदेश से बिहार ले जाई जा रही 178.92 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

---Advertisement---

अनपरा। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शुद्धि” अभियान के तहत थाना अनपरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 178.92 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त हुंडई क्रेटा कार को भी कब्जे में लिया है। पुलिस के अनुसार बरामद शराब व वाहन की अनुमानित कुल कीमत करीब 14.30 लाख रुपये है। पुलिस के मुताबिक, 23 सितंबर 2026 को थाना अनपरा पुलिस संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मध्य प्रदेश की ओर से सफेद रंग की हुंडई क्रेटा कार में अवैध अंग्रेजी शराब लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मध्य प्रदेश बॉर्डर की ओर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान औड़ी मोड़ टोला दुल्लापाथर स्थित सड़क किनारे सुनसान स्थान पर एक सफेद क्रेटा कार खड़ी मिली। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें रॉयल स्टैग और मैकडॉवेल ब्रांड की शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से कार सवार अजय कुमार सिंह उर्फ झगड़ू (47 वर्ष), निवासी कोईलखा, थाना जमुआ, जिला गिरिडीह, झारखंड को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार कार से रॉयल स्टैग 750 एमएल की 36 बोतल, मैकडॉवेल 180 एमएल की 144 बोतल तथा रॉयल स्टैग 375 एमएल की 336 बोतल बरामद हुईं। शराब की बोतलों पर “For Sale in Madhya Pradesh Only” तथा “For Sale in Union Territory Chandigarh Only” अंकित पाया गया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 2.30 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा पुलिस ने कार और 1,500 रुपये नकद भी बरामद किए। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह किराये पर क्रेटा कार लेकर मध्य प्रदेश गया था और वापसी के दौरान सिंगरौली के सरकारी ठेके से शराब लेकर बिहार बॉर्डर के किसी ढाबे पर बेचने तथा अधिक पैसा कमाने के उद्देश्य से जा रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास शराब से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं मिले। मामले में थाना अनपरा में मु0अ0सं0-196/2026, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक बहादुर सिंह, सच्चिदानंद दास, हेड कांस्टेबल गुड्डू बिन्द, कांस्टेबल रमेश और कांस्टेबल प्रवीण कुमार शामिल रहे।

Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment