लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

बीजपुर में अवैध पटाखा भंडारण पर पुलिस का छापा, 2 व्यापारियों के घरों से पटाखे जब्त

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

रामप्रवेश गुप्ता बीजपुर

बीजपुर (सोनभद्र)। आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्थानीय पुलिस ने मंगलवार की शाम बीजपुर बाजार में पटाखा भंडारण स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से अवैध रूप से पटाखा रखने वालों में हड़कंप मच गया।

पुलिस टीम ने बाजार क्षेत्र में कुल पांच पटाखा व्यवसायियों के प्रतिष्ठानों व गोदामों की जांच-पड़ताल की। सघन तलाशी के दौरान दो व्यवसाइयों के घरों में अवैध रूप से पटाखा भंडारित पाया गया।सुरक्षा मानकों की अनदेखी और नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों स्थानों से पटाखों को जब्त कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि जब्त पटाखों के संबंध में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि बिना वैध लाइसेंस और तय सुरक्षा मानकों के पटाखों का भंडारण या बिक्री किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment