
अनपरा। बजाज कंपनी की ओर से तीन अलग-अलग मॉडलों में आधुनिक डिजिटल फीचर्स से लैस नई बाइकों के लॉन्च के उपरांत गुरुवार को नगर पंचायत अनपरा के औड़ी मोड़, काशी मोड़ स्थित ओम बजाज बाइक एजेंसी पर तीनों नए मॉडलों का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संयुक्त चिकित्सालय डिबुलगंज के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनुराग गुप्ता ने फीता काटकर तीनों नई बाइकों का उद्घाटन किया।

इस दौरान एजेंसी के संचालक एवं कर्मचारियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। नई बाइकों में आधुनिक डिजिटल फीचर्स के साथ आकर्षक डिजाइन और बेहतर तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। कंपनी के नए मॉडल ग्राहकों की बदलती जरूरतों और आधुनिक तकनीक को ध्यान में रखते हुए बाजार में उतारे गए हैं। इस अवसर पर एजेंसी के कर्मचारी, ग्राहक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।













