लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, एक वर्षीय बच्चा बाल-बाल बचा

---Advertisement---

_ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, एक वर्षीय बच्चा बाल-बाल बचा

पिपरी, सोनभद्र। थाना पिपरी क्षेत्र में सोमवार दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का एक वर्षीय बच्चा सुरक्षित बच गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।प्राप्त तहरीर के अनुसार बभनी निवासी उमेश कुमार खरवार अपनी पत्नी सीता कुमारी (27) और एक वर्षीय बच्चे के साथ बाइक संख्या UP64AP6355 से अपनी ससुराल अनपरा थाना क्षेत्र के ग्राम रेहटा से बभनी की ओर जा रहे थे। दोपहर करीब 1:30 बजे कुआरी (गा बैरियर) के समीप पीछे से आ रहे ट्रक संख्या UP65FT7476 के चालक ने कथित रूप से तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर पीछे बैठी सीता कुमारी सड़क पर गिर गईं और ट्रक के पहिये की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन-फानन में उन्हें हिण्डाल्को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन उन्हें वाराणसी ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतका का शव हिण्डाल्को अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया। घटना में उनका एक वर्षीय बच्चा सुरक्षित बताया गया है। मृतका के पति की तहरीर पर पिपरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एवं अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रक चालक का नाम-पता फिलहाल अज्ञात बताया गया है।

Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment