लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

ब्रेकिंग” ट्रक के अगले चक्के में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

---Advertisement---

अनपरा, सोनभद्र। अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज-कराहिया के समीप मुख्य मार्ग पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ट्रक के अगले चक्के के टायर में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया गया कि ट्रक संख्या JH 14 M 2951 के अगले पहिए के टायर में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते टायर से धुआं और लपटें उठने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय तापीय परियोजना की दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को ट्रक के अन्य हिस्सों तक फैलने से रोक लिया गया। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment