_राज्यमंत्री संजीव सिंह गौड़ ने की शिरकत, सामाजिक सरोकारों के प्रति सजग रहने का किया आह्वान।

अनपरा, सोनभद्र। अनपरा बाजार स्थित महावीर चौक पर गुरुवार को भाजपा मंडल अनपरा की ओर से नुक्कड़ नाटक एवं जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओबरा विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गौड़ ने शिरकत की।
भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक सरोकार, जनहित और जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय एवं संवादों के जरिए आमजन को सामाजिक जिम्मेदारियों, अधिकारों तथा अपने आसपास की समस्याओं के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जागरूक समाज ही मजबूत और जिम्मेदार समाज का निर्माण करता है। लोगों से अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहने तथा सामाजिक हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन की गतिविधियों, जनसरोकार से जुड़े अभियानों तथा आमजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की। महावीर चौक पर आयोजित कार्यक्रम को देखने और सुनने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर ओंकार केशरी, जगदीश बैसवार, बालकेश्वर सिंह बाके सिंह, मनीष श्रीवास्तव,दिलीप गुप्ता, प्रमोद शुक्ला बाबा, अभिषेक विश्वकर्मा, राजेश गुप्ता, कृष्णा सिंह ,प्रथम श्रीवास्तव, रविजीत सिंह कंग, प्रभाशंकर मिश्रा, धर्मेंद्र गुप्ता, रितुराज मौर्या, बंशी वैश्य, सुमित सोनी, कृष्णा चौरसिया समेत भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।













